• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल 2022 : केकेआर ने सीएसके के खिलाफ छह विकेट से जीता मैच

IPL 2022: KKR beat CSK by 6 wickets in season opener - Cricket News in Hindi

मुंबई । वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के शुरूआती मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को छह विकेट से हरा दिया। अजिंक्य रहाणे (44) और सैम बिलिंग्स (25) की बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर ने आईपीएल की शुरूआत अपनी जीत के साथ की। सीएसके के गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने शानदार 34 गेंदों में 44 रन की पारी खेली, जिसमें एक छक्का और छह चौके शामिल हैं। रहाणे गेंदबाज मिशेल सेंटनर के ओवर में कप्तान रविंद्र जडेजा को कैच थमा बैठे और अपने अर्धशतक से चूक गए। रहाणे का जब विकेट गिरा तो उससे पहले केकेआर ने दो और विकेट गंवा दिए थे, जिसमें नीतीश राणा (21) और वेंकटेश अय्यर (16) का विकेट शामिल है। सैम बिलिंग्स ने भी शानदार पारी खेलते हुए 22 गेंदों में एक छक्का और एक चौके की मदद से 25 रन की पारी खेली। ड्वेन ब्रावो ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके, जिसमें वेंकटेश अय्यर (16), नीतीश राणा (21) और सैम बिलिंग्स (25) का विकेट शामिल है। केकेआर की टीम ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 133 रन बनाए और छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बता दें, उमेश यादव (2/20) और वरुण चक्रवर्ती (1/23) की शानदार गेंदबाजी के कारण केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 20 ओवरों में 131/5 पर ही रोक दिया, जिससे केकेआर को 132 रनों का लक्ष्य दिया था। वहीं एमएस धोनी (50) और कप्तान रवींद्र जडेजा (26) के बीच 56 गेंदों में 70 रनों की बेहतरीन नाबाद साझेदारी हुई। केकेआर की आरे से उमेश यादव ने दो विकेट चटकाए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया।
संक्षिप्त स्कोर :
सीएसके : 131/5 (एमएस धोनी 50 और कप्तान रवींद्र जडेजा 26, उमेश यादव 2/20)।
केकेआर : 133/4 (अजिंक्य रहाणे 44, सैम बिलिंग्स 25, ड्वेन ब्रावो 3/20)।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2022: KKR beat CSK by 6 wickets in season opener
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2022, kkr beat csk by 6 wickets in season opener, kkr vs csk, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved