हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन के फाइनल में आज गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें चौथी बार फाइनल में आमने-सामने हैं और इत्तेफाक यह भी है कि यह दोनों अपने चौथे खिताब के लिए लड़ेंगी। इन दोनों टीमों के बीच हुए बीते तीन फाइनल मैचों में से दो में मुंबई को जीत मिली है तो वहीं एक बार चेन्नई जीत हासिल करने में सफल रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चेन्नई को एक ऐसी टीम माना जाता है जो ग्रुप स्टेज में दमदार खेल दिखाती है। वहीं मुंबई को धीमी शुरुआत करने वाली टीम के तौर पर देखा जाता है। मुंबई ने धीमी शुरुआत के बाद वापसी की तो चेन्नई शुरू से अंकतालिका में पहले स्थान पर थी और प्लेऑफ में जाने वाली पहली टीम बन गई थी। मुंबई ने बाद में चेन्नई को पहले स्थान से अपदस्थ कर दिया था।
चेन्नई के लिए एक और डर की बात यह है कि इस मैच से पहले दोनों टीमें इसी सीजन में तीन बार आमने-सामने हो चुकी हैं और तीनों बार मुंबई को जीत मिली है। दो बार ग्रुप स्टेज में तो एक बार क्वीलाफायर-1 में मुंबई ने चेन्नई को हराया है।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope