राहुल और गेल ने पंजाब को तेज तो नहीं, लेकिन सधी हुई शुरुआत दी थी। दोनों
ने 36 रन जोड़ लिए थे। इसी स्कोर पर पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर तीन
विकेट लेने वाले उमेश यादव ने राहुल को अपना पहला शिकार बनाया। ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...
यादव
ने अगला शिकार गेल को बनाया। राहुल के जाने के तीन गेंद बाद ही गेल
मोहम्मद सिराज के हाथों लपके गए। उनका विकेट 41 के कुल स्कोर पर गिरा। इसी
स्कोर पर करूण नायर (1) भी पवेलियन लौट लिए।
यहां से विकेट की
पतझड़ चालू हो गई। फिंच ने संघर्ष करने की कोशिश की, लेकिन 12वें ओवर की
पांचवीं गेंद पर वह कोहली के हाथों सीमा रेखा के पास लपके गए। 78 के कुल
स्कोर पर फिंच पंजाब के छठे विकेट के रूप में आउट हुए। अगली गेंद पर
रविचंद्रन अश्विन बिना रन बनाए रन आउट हो गए। अंकित राजपूत (1) के रूप में
पंजाब ने अपना आखिरी विकेट खोया। वह भी रन आउट हुए। उमेश के अलावा अली,
सिराज, युजवेंद्र चहल, कोलिन डी ग्रांडहोम को एक-एक सफलता मिली।
--आईएएनएस
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope