• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईपीएल-11 : रहाणे की पारी बेकार, राजस्थान की चौथी हार

IPL 2018, cricket RR vs SRH at Jaipur: Sunrisers Hyderabad beat Rajasthan Royals by 11 runs - Cricket News in Hindi

जयपुर। कप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 65) और संजू सैमसन (40) की उपयोगी पारियों के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मैच में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 151 रन का स्कोर बनाया लेकिन राजस्थान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 140 रन ही बना सकी। हैदराबाद की आठ मैचों में यह छठी जीत है, जबकि राजस्थान को सात मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद से मिले 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान ने 13 रन के कुल स्कोर पर ही राहुल त्रिपाठी (4) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद रहाणे और सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की।
सैमसन टीम के 72 के कुल स्कोर पर आउट ह़ुए। उन्होंने 30 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाया। सैमसन के आउट होने के एक रन बाद ही टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। उन्हें यूसुफ पठान ने बोल्ड किया।
राजस्थान ने अपना चौथा विकेट जोस बटलर (10) के रूप में 96 पर, पांचवां विकेट महिपाल लोमरोर (11) के रूप में 128 पर और छठा विकेट कृष्णप्पा गौतम (8) के रूप में 139 के कुल स्कोर पर खोया। रहाणे ने 53 गेदों पर अपनी नाबाद पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया।
हैदराबाद के लिए सिद्धार्थ कौल ने 23 रन पर दो विकेट झटके। इसके अलावा संदीप शर्मा ने 15 रन पर एक विकेट, बासिल थम्पी ने 26 रन पर एक विकेट, राशिद खान ने 31 रन पर एक विकेट और यूसुफ पठान ने 14 रन पर एक विकेट हासिल किए।
इससे पहले, कप्तान केन विलियमसन (63) और एलेक्स हेल्स (45) की उपयोगी पारियों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने सात विकेट पर 151 रन का स्कोर बनाया और उसके गेंदबाजों ने इस स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया।
यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और 17 के कुल स्कोर पर ओपनर शिखर धवन (6) कृष्णप्पा गौतम की गेंद पर बोल्ड हो गए।
इसके बाद विलियमसन और हेल्स ने दूसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। टीम ने दूसरा विकेट हेल्स के रूप में 109 के कुल स्कोर पर खोया। हेल्स ने 39 गेंदों पर चार चौके लगाए।
विलियमसन भी ईश सोढ़ी की गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे। विलियमसन का सीजन में यह चौथा अर्धशतक है। उन्होंने 43 गेंदों पर सात चौके और दो छक्के लगाए। उनका विकेट 116 के कुल स्कोर पर गिरा।
मनीष पांडे ने 15 गेंदों पर एक चौके की मदद से 16 रन का योगदान दिया। रिद्धिमान साहा ने सात गेंदों पर एक चौके की बदौलत नाबाद 11 रन बनाए।
हैदराबाद ने आखिरी 34 रन के अंदर अपने चार विकेट गंवा दिए और टीम बड़ा स्कोर बनाने से वंचित रह गई। टीम आखिरी पांच ओवर में मात्र 31 रन ही बना पाई।
राजस्थान के लिए आर्चर ने 26 रन पर तीन विकेट, गौतम ने 18 रन पर दो विकेट लिए, जबकि जयदेव उनादकट और सोढ़ी को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 2018, cricket RR vs SRH at Jaipur: Sunrisers Hyderabad beat Rajasthan Royals by 11 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2018, cricket rr vs srh at jaipur, sunrisers hyderabad, rajasthan royals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved