नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट 115 रन बनाए। जवाब में अंतिम समाचार मिलने तक दिल्ली के 12 ओवर में 77/3 रन हो गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले राजस्थान की ओर से रियान पराग ने सबसे अधिक 50 रन बनाए जबकि लियाम लिविंगस्टोन ने 14 रनों का योगदान दिया। पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी दिल्ली के लिए अमित मिश्रा और ईशांत शर्मा ने 3-3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को भी दो सफलता मिली।
अजिंक्य रहाणे इस मैच में मेहमान टीम की कप्तानी कर रहे हैं। स्टीवन स्मिथ और जयदेव उनादकत के स्थान पर ईश सोढ़ी और कृष्णप्पा गौतम को मौका दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच के लिए टीम में भी दो बदलाव किए हैं। जगदीश सुचित और क्रिस मौरिस के स्थान पर कीमो पॉल एवं ईशांत शर्मा हैं।
दिल्ली कैपिटल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर) कोलिन इंग्राम, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, ट्रेंट बोल्ट, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल।
राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, स्टुअर्ट बिन्नी, कृष्णप्पा गौतम, रियान पराग, महिपाल लोमरोर, श्रेयस गोपाल, ईश सोढ़ी, ओशाने थॉमस, वरुण आरोन।
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
IPL 2024: दिल्ली के लिए कप्तान को चलना होगा सीना तान
Daily Horoscope