• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

दिल्ली के कप्तान श्रेयस ने की इन दो अनुभवी खिलाडिय़ों की तारीफ

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि ऐटिट्यूड में बदलाव और चीजों को आसान रखने के कारण ही उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में अपने प्रदर्शन को बेहतर कर पाई है। इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रही दिल्ली ने शनिवार को यहां अपने घरेलू मैदान पर आखिरी ग्रुप मैट में राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से शिकस्त दी। मैच के बाद अय्यर ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले इस साल हमारे खिलाड़ी अधिक खुल गए हैं और सपोर्ट स्टाफ ने भी हमें खुद को अभिव्यक्त करने की आजादी दी है। हम चीजों को भी आसान रख रहे हैं जिससे मदद मिली है। उन्होंने इस सीजन अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शिखर धवन और अमित मिश्रा जैसे अनुभवी खिलाडिय़ों की भी सराहना की। अय्यर ने कहा, उनका हमारे आस-पास रहना बहुत शानदार रहा क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है। उनके दिमाग को पढऩे और मैच के दौरान उनसे जानकारी लेने से हम युवा खिलाडिय़ों को बहुत मदद मिली है। शिखर के कारण हम कई मैच जीते हैं, वे काफी मजाक करते हैं और मुझे उनके साथ मजा आता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-12 : Shreyas Iyer praises Amit Mishra and Shikhar Dhawan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-12, shreyas iyer, amit mishra, shikhar dhawan, ipl 12, ipl 2019, indian premeir league, delhi capitals, rajasthan royals, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved