• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-12 : धोनी की CSK का जीत से आगाज, RCB फिर फिसड्‌डी साबित

चेन्नई। विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर आईपीएल 12 के उद्घाटन मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ लड़खड़ा गई है। शनिवार को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में पहले मैच में मेजबान चेन्नई सुपरकिंग्स ने आरसीबी को सात विकेट से हरा दिया। 71 रनों की चुनौती को सीएसके ने 17.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर हासिल किया। जाधव 13 और जडेजा 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले आरसीबी की पूरी टीम मात्र 70 रनों पर आलआउट हो गई। टीम के 6 खिलाड़ी मात्र 50 रन के कुल योग पर पवेलियन लौट चुके थे। कप्तान विराट कोहली, तूफानी बल्लेबाज एबी डिविलयर्स और हिटमायर सस्ते में लौट गए। भज्जी व ताहिर ने लिए तीन-तीन विकेट
चेन्नई की ओर से हरभजन सिंह का जादू एक बार फिर देखने को मिला। उन्होंने आरसीबी के पहले तीनों विकेट अपने नाम किए। वहीं भज्जी के बाद अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर ने भी जलवा दिखाया। उन्होंने भी तीन विकेट लिये। जडेजा के हिस्से में दो विकेट व ब्रावो को एक विकेट मिला।
LIVE....
-चेन्नई ने 13.4 ओवर में 56 रन पर दो विकेट गंवा दिये है। जीत के लिये 38 बॉल पर 15 रनों की जरूरत है।
-रैना 19 रन बनाकर अली की गेंद पर ड्यूब को कैच थमा बैठे।
-चेन्नई ने 9 ओवर में एक विकेट पर 36 रन बना लिये हैं। रायुडू 19 और रैना 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
-‌चेन्नई का पहला विकेट गिरा। वॉटसन शून्य पर आउट। युजवेंद्र चहल ने बोल्ड कर दिया।
-चेन्नई सुपरकिंग्स की पारी शुरू। दो ओवर में आठ रन टीम का स्कोर। वाटसन शून्य और रायुडू 7 रन बनाकर नाबाद हैं।
-आरसीबी की पूरी पारी 70 रनों पर सिमटी। पार्थिव पटेल अंतिम विकेट के रूप में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आरसीबी ने 17.1 ओवर में कुल 79 रन बनाए हैं।
-आरसीबी ने अपना 9वां विकेट गंवा दिया है। यादव एक रन बनाकर जडेजा के शिकार बने।
-आरसीबी ने 14.1 ओवर में 8 विकेट पर 63 रन बना लिये हैं।
-आरसीबी का आठवां विकेट गिरा। युजवेंद्र चहल चार बनाकर ताहिर के शिकार बने।
-आरसीबी का सातवां विकेट सैनी के रूप में गिरा। सैनी मात्र दो रन ही बना पाए और ताहिर के शिकार बने।
-आरसीबी के 11 ओवर में 6 विकेट पर 52 रन हो गए हैं।
-ग्रैंडहोम को जडेजा ने कैच आउट कराया। आरसीबी की आधी टीम मात्र 50 रन पर पवेलियन लौट चुकी है।
-इसके बाद खेलने आए ड्यूब मात्र दो रन पर इमरान ताहिर का शिकार बने।
-पहली बार आईपीएल में खेलने उतरे हिटमायर शून्य पर रन आउट हो गए। उन्हें रैना ने रनआउट कराया।
-आरसीबी को तीसरा झटका। एबी डिविलियर्स रन बनाकर भज्जी का शिकार। आरसीबी के तीनों विकेट भज्जी के खाते में।
-आरसीबी ने 7.1 ओवर में दो विकेट पर 38 रन बना लिये हैं।
-मोइन अली रन बनाकर हरभजन सिहं की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। आरसीबी को दूसरा झटका।
-कप्तान विराट कोहली मात्र 6 रन बनाकर हरभजन सिंह की गेंद पर जडेजा को कैच दे बैठे। आरसीबी को पहला झटका।
-आरसीबी ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 15 रन बना लिये हैं। विराट कोहली 6 और पार्थिव पटेल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
-आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
घरेलू मैदान होने के चलते लीग का पहला मैच पूरी तरह से येल्लो नाइट होने की उम्मीद है। जहां तक रिकॉर्ड की बात है तो बेंगलोर ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अब तक सात मैच खेले हैं जिसमें से छह में उसे हार मिली है। चेन्नई और बेंगलोर ने अब तक एक-दूसरे से कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें सात में ही बेंगलोर को जीत हासिल हुई है।
पिछले सीजन में दोनों टीमों ने अपना आखिरी मैच पुणे में खेला था, जहां चेन्नई ने बाजी मारी थी। बेंगलोर के लिए अच्छी खबर यह है कि उसके विस्फोटक बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स फिट हैं। इसके अलावा उसके पास शिमरोन हेटमेयर भी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-12 : Royal Challengers Bangalore will take on Chennai Super Kings
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-12, royal challengers bangalore, chennai super kings, rcb, csk, indian premier league, virat kohli, ms dhoni, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved