• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-12 : आज रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे की टीमें आमने-सामने

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स की टीम आज शनिवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अहम मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। मुकाबला शाम 4 बजे से शुरू होगा। पिछले दो मैचों में राजस्थान को हार ही मिली है। ऐसे में मुंबई के खिलाफ वह अपनी लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी। राजस्थान को अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मात दी थी तो वहीं मुंबई इस मैच में पंजाब के खिलाफ रोमांचक जीत हासिल करते हुए आ रही है। पंजाब के खिलाफ मुंबई ने हार के मुंह से वापसी करते हुए मैच जीता था। उस मैच में केरन पोलार्ड ने तूफानी पारी खेल पंजाब को हार के लिए विवश कर दिया था। पोलार्ड उस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे थे क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल थे। इस मैच में रोहित वापसी करेंगे। उनके आने से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी जो पिछले मैच में लडख़ड़ाती दिखी थी। मुंबई की बल्लेबाजी का दारोमदार रोहित पर ही होगा लेकिन उन्हें क्विटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, युवा ईशान किशन से भी अच्छी पारियों की उम्मीद है। मुंबई की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी उसका निचला क्रम है जहां पोलार्ड और हार्दिक पांड्या हैं।
इन दोनों ने इसी सीजन में कई मैचों में अंत में तेज पारी खेल टीम को बड़ा स्कोर प्रदान किया है। राजस्थान के लिए इन दोनों से पार पाना आसान नहीं होगा। शुरूआत में अगर डी कॉक और रोहित न भी चल पाए तो हार्दिक और पोलार्ड राजस्थान के लिए बड़ा सिरदर्द होंगे।
राजस्थान की गेंदबाजी में वो दम अभी तक नहीं दिखा है कि वह किसी टीम को या किसी तूफानी बल्लेबाज को रोक पाए।
श्रेयस गोपाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जरूर अच्छी गेंदबाजी की थी लेकिन इसके बाद वे उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं पाए हैं। बेन स्टोक्स एक नाम हैं जो कुछ कर सकते हैं। राजस्थान की बल्लेबाजी जरूर उसे जीत दिला सकती है। बल्लेबाजी में उसके पास जोस बटलर, संजू सैमसन जैसे नाम हैं, लेकिन चेन्नई के खिलाफ यह सभी विफल रहे थे। राजस्थान के बल्लेबाजों में बेशक दम तो है लेकिन निरंतरता की कमी उसकी परेशानी है।
कप्तान अजिंक्य राहणे का बल्ला भी खामोश ही रहा है। वहीं स्टीवन स्मिथ उस फॉर्म में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। गेंद से अच्छा करने वाले बेन स्टोक्स अपने बल्ले का ज्यादा कमाल अभी तक नहीं दिखा पाए हैं। मुंबई की मजबूत गेंदबाजी के सामने उसे और परेशानी हो सकती है। जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाले हुए हैं तो वहीं स्पिन में क्रुणाल पांड्या और लेग स्पिनर राहुल चाहर ने उम्दा प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-12 : Rohit Sharma and Ajinkya Rahane teams to fight in mumbai
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-12, rohit sharma, ajinkya rahane, mumbai, ipl 12, indian premeir league, mumbai indians, rajasthan royals, ipl-2019, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved