• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कप्तान आर. अश्विन ने क्रिस गेल की चोट को लेकर कही यह बात

मुंबई। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बुधवार को यहां हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में हार झेलने के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने माना कि केरन पोलार्ड की दमदार पारी मुकाबले को उनसे दूर ले गई। पोलार्ड की 31 गेंदों पर 10 छक्के और तीन चौकों की मदद से खेली गई 83 रनों की पारी के दम पर मुंबई ने आखिरी गेंद पर सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद अश्विन ने कहा कि मैच के आखिर में पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबले को हमसे दूर ले गए। हमें बहुत सारी सकारात्मक चीजें भी मिली। हमने बल्लेबाजी के दौरान अच्छा मानसिक संतुलन दिखाया। राहुल ने पारी के अंत तक बल्लेबाजी की। हम अपनी योजनाओं को अधिक चतुराई से लागू कर सकते थे। गेल की पीठ में चोट आई है और हमें देखना होगा कि वे कैसे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-12 : Ravichandran Ashwin reaction about Chris Gayle injury
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-12, ravichandran ashwin, chris gayle, ipl 12, indian premier league, kings eleven punjab, mumbai indians, pollard, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved