• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मुंबई से हार के बाद बल्लेबाजों पर बरसे धोनी, बोले : ये वही खिलाड़ी हैं जिन पर...

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के क्वालीफायर-1 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलने के बाद अपने बल्लेबाजों की आलोचना की। अपने घरेलू मैदान पर मंगलवार को चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 131 रन ही बना पाई। मुंबई ने जवाब में नौ गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। मैच के बाद धोनी ने कहा कि मैं समझता हूं कि बल्लेबाजी को अच्छा करना होगा। हमारे पास सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन कभी-कभी कई मैचों में वे उस तरह के शॉट खेलते हैं जो उन्हें नहीं खेलने चाहिए। धोनी ने कहा कि ये वही खिलाड़ी हैं जिन पर हमने भरोसा किया है, उनके पास अनुभव है और उन्हें परिस्थितियों को बेहतर समझना चाहिए। उम्मीद है कि हम अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-12 : MS Dhoni upset after defeat against mumbai indians
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-12, ms dhoni, mumbai indians, chennai super kings, csk, mi, ipl 12, indian premier league, ipl 2019, qualifier 1 match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved