• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-12 : इस पूर्व क्रिकेटर ने की एमएस धोनी की खूब सराहना

कोलकाता। बीसीसीआई की चयन समिति के पूर्व प्रमुख और भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर किरण मोरे ने कहा है कि महेंद्र सिह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उम्र उनके लिए सिर्फ एक नंबर है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने रविवार को आईपीएल के एक मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 48 गेंदों पर पांच चौके और सात छक्के के सहारे नाबाद 84 रन की पारी खेली।

चेन्नई को मैच जीतने के लिए छह गेंदों पर 26 रन बनाने थे और धोनी ने उमेश यादव के इस ओवर में 24 रन बटोरकर मैच लगभग बेंगलोर से जीत ही लिया था लेकिन टीम एक रन से हार गई। मोरे ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि जैसा कि लोगों ने हाल के दिनों में उन्हें लिखा है कि धोनी 37 साल की उम्र में अभी भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ी की उम्र नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए फिटनेस मायने रखती है। मोरे ने कहा, वाह। वह शानदार था। यह एक शानदार पारी थी और यह पारी केवल इस बात को दिखाती है कि उम्र कभी एक मापदंड नहीं है। धोनी इस समय शानदार फॉर्म में हैं और उनके लिए उम्र महज एक नंबर है। सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज, सभी अपने करियर के आखिर में पूरी क्षमता के साथ खेले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-12 : Kiran More appreciates MS Dhoni very much
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-12, kiran more, ms dhoni, more dhoni, former wicketkeeper kiran more, ipl 12, ipl 2019, indian premier league, chennai super kings, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved