नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इस संस्करण में जसप्रीत बुमराह और चोट साथ-साथ चल रहे हैं। सीजन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खुद को चोटिल करने के बाद शनिवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान उनकी दाईं आंख के ऊपर एक काले धब्बे का निशान देखा गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सूत्रों ने आईएएनएस से कहा कि बुमराह की दाईं आंख के ऊपर काले धब्बे का निशान देखा गया, जो अभ्यास के दौरान लगी चोट का निशान है। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान उन्हें गेंद लगी थी। दुर्भाग्यवश, फील्डिंग के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गेंदें थोड़ी नरम होती हैं और यह सिर्फ चोट थी और इसका आंख पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं पड़ा। इस समय सभी की निगाहें बुमराह पर लगी हुई हैं क्योंकि वे न सिर्फ मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज हैं, बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए राष्ट्रीय टीम में एक मुख्य हथियार भी हैं।
विश्व कप को देखते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास किया गया है कि इंग्लैंड में होने वाले इस टूर्नामेंट में जाने से पहले उन्हें किसी तरह की चोट न लगे। सीजन के पहले मैच में उनकी दर्दनाक चोट के बाद भारतीय टीम के फीजियो पैट्रिक फरहत ने बुमराह की चोट की स्थिति की जांच करने के लिए तुरंत मुंबई इंडियंस टीम के फीजियो नितिन पटेल से संपर्क किया था।
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
IPL2024: दिल्ली ने गुजरात को रौंद कर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
Daily Horoscope