• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

 IPL -11 : अहम मैच में चन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी राजस्थान रॉयल्स

जयुपर। राजस्थान रॉयल्स आज अपने घर सवाई मान सिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के अहम मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मैच राजस्थान के लिए बेहद अहम है। इस मैच में हार या जीत उसकेप्लेऑफ के भविष्य पर फैसला करेगी। अगर राजस्थान जीत जाती है तो उसकी अंतिम चार में जाने की संभावनाएं बनीं रहेंगी लेकिन हार उसे इस रेस से बाहर कर देगी। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव किए हैं। शेन वाटसन का स्थान हालांकि तय है। उनके साथ कभी अंबाती रायुडू तो कभी फाफ डु प्लेसिस पारी की शुरूआत करने आते हैं। राजस्थान के खिलाफ वाटसन का साथी कौन होगा यह मैच के दिन ही पता चलेगा। रायुडू इस सीजन में बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरेश रैना के बल्ले से अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं निकली है। अंत में धौनी निचले में क्रम में तूफानी पारियां खेल टीम को जीत दिला रहे हैं तो कभी टीम का विशाल स्कोर प्रदान कर रहे हैं। गेंदबाजी में टीम के पास अच्छे विकल्प हैं। पिछले कुछ मैचों में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज लुंगी नगिदी और भारत के ही युवा के.एम. आसिफ ने काफी प्रभावित किया है। उम्मीद है धौनी इस मैच में भी इन दोनों को मौका देंगे। वहीं शार्दूल ठाकुर टीम के आक्रमण का अहम हिस्सा हैं।
स्पिन में धौनी के पास कर्ण शर्मा और इमरान ताहिर के रूप में दो लेग स्पिनर मौजूद हैं। धौनी टीम संयोजन के हिसाब से इनमें से किसी एक को मौका देंगे। वहीं रवींद्र जडेजा का खेलना तय है। हरभजन सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL 11: Rajasthan Royals host Chennai Super Kings in Jaipur today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl 2018 live, ipl 11, rr vs csk, rajasthan royals, chennai super kings, jaipur, indian premier league, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved