• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-11 : चहल ने इन्हें बताया RCB के अहम खिलाडिय़ों में से एक

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का कहना है कि स्पिन जोड़ी रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा से उनकी तथा कुलदीप यादव की तुलना करना उचित नहीं है। चहल ने आईएएनएस के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि अश्विन और जडेजा अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे अब भी उनसे सीख रहे हैं। साल 2016 में चहल ने वनडे और टी20 प्रारूप में पदार्पण किया और अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर जल्द ही लोकप्रियता हासिल कर ली। हाल ही में एक साक्षात्कार में पूर्व गेंदबाज अतुल वासन ने कहा था कि भविष्य में चहल और कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं, इस बारे में पूछे जाने पर चहल ने कहा कि मैंने और कुलदीप ने अभी तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलना शुरू किया है। ऐसे में अभी से अश्विन और जडेजा से हमारी तुलना करना सही नहीं होगा। चहल ने कहा कि अश्विन और जडेजा पिछले 10 से 12 वर्षों से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी क्षमता और प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित किया है। टेस्ट मैचों में वे शीर्ष-10 गेंदबाजों में शुमार रहे हैं। हमें अब भी उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। ऐसे में उनसे तुलना का कोई मतलब नहीं बनता। इंडिनय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में चहल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की ओर से खेल रहे हैं। बेंगलोर ने अब तक पांच मैच खेले हैं और उसमें से तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम के प्रदर्शन में कमी के बारे में चहल ने कहा कि हमें अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है।
खासकर टीम के डेथ ओवरों में अधिक बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है। हमारी गेंदबाजी पावरप्ले में अच्छी रही है। हमें डेथ ओवर में अपनी गेंदबाजी को सुधारना होगा। चहल को क्रिकेट के अलावा शतरंज के खेल में भी महारत हासिल है। उन्होंने यूथ चैम्पियनशिप में शतरंज के खेल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। हालांकि, उन्हें समय पर प्रायोजक नहीं मिले और इस कारण उन्हें शतरंज का खेल छोडऩा पड़ा।
वर्तमान में वे एक लोकप्रिय गेंदबाज हैं लेकिन फिर भी क्या शतरंज छोडऩे का मलाल होता है, इस पर उन्होंने कहा कि जब मैं शतरंज खेलता था, तो उस समय मुझे प्रायोजक नहीं मिले। अब मुझे उसका कोई मलाल नहीं है। मुझे निश्चित तौर पर शतरंज से अधिक क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है। लेकिन, जब भी मुझे शतरंज खेलने की चाह होती है, तो मैं ऑनलाइन खेल लेता हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-11 : Yuzvendra Chahal appreciates this player of RCB
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-11, yuzvendra chahal, rcb, roual challengers bangalore, ipl 11, indian premier league, ipl 2018, virat kohli, kuldeep yadav, ab de villiers, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved