• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ट्रेंट बोल्ट के अविश्वसनीय कैच पर ऐसा बोले कप्तान विराट कोहली

बेंगलोर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शनिवार को आईपीएल-11 के 19वें मुकाबले में धमाकेदार तरीके से जीत दर्ज की। बेंगलोर ने यहां अपने घर में खेले गए मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 12 गेंदों पहले छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन बनाए। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने 85 और श्रेयस अय्यर ने 52 रन बनाए। युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। जवाब में बेंगलोर ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर मंजिल पा ली। एबी डिविलियर्स ने 39 गेंदों पर 90 रन ठोके। कप्तान विराट कोहली ने 30 रन का योगदान दिया। जीत के बाद कोहली ने कहा कि मेरे आज के 30 रन पिछले मैच के 90 से ज्यादा बनाए गए रन से ज्यादा बड़े हैं, क्योंकि हम जीते। हालांकि हमें अब भी कुछ क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। वैसे हमारे पास एबी जैसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जो हमारे चेहरों पर मुस्कान ला देते हैं। हम दोनों एक-दूसरे के खेल को समझते हैं। हम जानते हैं कि अगर हम 60-70 रन की साझेदारी कर लेते हैं तो मैच जीत सकते हैं। मुझे अंत तक रुकना चाहिए था, लेकिन कोरी एंडरसन और एबी ने बढिय़ा कर दिखाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-11 : Virat Kohli was stunned on Trent Bout catch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-11, virat kohli, trent bout, ipl 11, ipl 2018, indian premier league, rcb, royal challengers bangalore, delhi daredevils, ab de villiers, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved