मुंबई। मुंबई इंडियंस की टीम धीरे-धीरे रंग में आ रही है। उसने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए खुद को आईपीएल-11 के प्लेऑफ (अंतिम-4) की होड़ में बना रखा है। मुंबई के 10 मैच में चार जीत और छह हार से आठ अंक हैं और वह पांचवेें स्थान पर है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जीत के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टूर्नामेंट में बने रहने के लिए हमें जीत की सख्त जरूरत थी। हमारे गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कोलकाता ने शुरुआती 10 ओवर में जैसी बल्लेबाजी की थी उसे देखते हुए हमारा वापसी करना आसान नहीं था। हम लगातार विकेट लेते रहे, जो काफी अहम चीज रही। यह विकेट पिछली बार की तुलना में काफी अच्छा था।
हम जानते थे कि गर्मी के कारण यह पिच धीमा खेलेगा। हमने अच्छा एडजस्ट किया, लेकिन हमें अभी मैच खत्म करने के लिए बल्लेबाजी पर काम करना होगा क्योंकि बढिय़ा शुरुआत मिलने पर ऐसा होना चाहिए। हमें कम से कम 15-20 रन और बनाने चाहिए थे। हमारे पास पॉवर हिटिंग की कमी नहीं है।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope