• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-11 : आज रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे होंगे आमने-सामने

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में लगातार दो हार झेल चुकी राजस्थान रॉयल्स रविवार आज यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में जीत की राह पर लौटना चाहेगी। मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली राजस्थान पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। वहीं रोहित शर्मा की टीम मुंबई चार मैचों में एक जीत के साथ छठे नंबर पर है।

लीग में लगातार तीन हार झेलने के बाद मुंबई ने अपने पिछले मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 46 रन से हराया था। दूसरी तरफ, राजस्थान को पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों नौ विकेट से मात खानी पड़ी थी। लेकिन टीम ने इसके बाद लगातार दो मैच जीते। हालांकि बाद में अगले दो मैचों में उसे कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स से शिकस्त झेलनी पड़ी। पिछले दो मैचों में राजस्थान के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही फ्लॉप रहे हैं। कप्तान रहाणे शुरुआत तो अच्छा करते हैं लेकिन उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाते। गेंदबाजी में टीम के अंदर एकजुटता का अभाव है। के गौतम और बेन लाफलिन अच्छा कर रहे हैं लेकिन अन्य गेंदबाज उनका साथ नहीं दे पा रहे हैं।
दूसरी तरफ दो बार की चैंपियन मुंबई अब जीत की पटरी पर लौट चुकी है और उसकी कोशिश जीत की लय को आगे भी कायम रखने की होगी। कप्तान रोहित भी फॉर्म में लौट चुके हैं। गेंदबाजी में मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह, मयंक मरकंडे और क्रुणाल पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी की है और टीम को उनसे आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-11 : Mumbai Indians will face Rajasthan Royals today in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-11, mumbai indians, rajasthan royals, jaipur, sms stadium, ipl 11, ipl 2018, indian premier league, rohit sharma, ajinkya rahane, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved