• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

IPL-11 : कोलकाता के खिलाफ जीत की लय कायम रखना चाहेगी मुंबई

मुंबई। पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज करने वाली गत चैंपियन मुंबई इंडियंस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में आज यहां वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखना चाहेगी। मुकाबला शाम 4 बजे शुरू होगा। मुंबई ने शुक्रवार रात को पंजाब को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के प्लेआफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस जीत की बदौलत मुंबई अंकतालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

मुंबई को अगर प्लेआफ में पहुंचना है तो उसे अपने बचे बाकी सभी मैच जीतने होंगे। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव (340 रन) लय में नजर आ रहे हैं बाकी कप्तान रोहित शर्मा सहित सभी बल्लेबाज संघर्ष करते दिख रहे हैं। मुंबई को डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी में सुधार करनी होगी। पिछले मैच में हार्दिक पांड्या और मिशेल मैक्लेनेघन ने आखिरी ओवरों में 20 रन लुटाए थे।

दूसरी तरफ नौ मैचों में पांच जीतकर तीसरे नंबर पर मौजूद कोलकाता अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। उसके बल्लेबाज कप्तान दिनेश कार्तिक (280), क्रिस लिन (260) और आंद्रे रसेल (207 रन) शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ओपनिंग में सुनील नरेन और मध्यक्रम में शुभमन गिल टीम की बल्लेबाजी को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में टॉम कुरेन, मिशेल जॉनसन और शिवम मावी को एक लय हासिल करने की जरुरत है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-11 : Mumbai Indians is eying on win against Kolkata Knight Riders
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-11, mumbai indians, kolkata knight riders, ipl 11, indian premier league, ipl 2018, mumbai vs kolkata, rohit sharma, dinesh karthik, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved