मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तकनीकी समिति द्वारा मिली स्वीकृति के बाद मुंबई इंडियंस टीम ने अपने चोटिल ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनड्रोफ के स्थान पर टीम में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लेनाघन को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीसीसीआई ने कहा, पीठ की समस्या के कारण जेसन को वीवो आईपीएल-2018 संस्करण के लिए मुंबई टीम से बाहर कर दिया गया है। खिलाडिय़ों के नियमों के अनुसार, मुंबई की टीम के उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति मिल गई है।
बोर्ड ने कहा कि मुंबई रजिस्टर्ड एंड अवेलेबल प्लेयर पूल (आरएपीपी) में शामिल खिलाडिय़ों में से किसी का चयन कर उसे जेसन के स्थान पर टीम में शामिल कर सकती है। ऐसे में मुंबई की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी मैक्लेनाघन का चयन किया। उन्हें उनकी आधार राशि एक करोड़ रुपए में खरीदा गया है।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope