कोलकाता। जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कोच पद से बर्खास्त किए गए हीथ स्ट्रीक ने अपने ऊपर लगे रंगभेद के आरोपों को खारिज किया है। जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने आईसीसी विश्वकप क्वालीफायर में खराब प्रदर्शन के बाद पिछले महीने मार्च में टीम के कप्तान ग्रेम क्रेमर और पूरे कोचिंग स्टाफ को बर्खास्त कर दिया था। दाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज स्ट्रीक पर आरोप लगा कि वे खिलाडिय़ों के चयन में रंगभेद करते थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
स्ट्रीक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 में कोलकाता नाइटराइडर्स के कोचिंग स्टाफ के सदस्य हैं और इस समय भारत में मौजूद हैं। स्ट्रीक ने सोशल मीडिया पर अपने ऊपर लगे आरोपों पर स्पष्टीकरण दिया। स्ट्रीक ने जिम्बाब्वे की भाषा नदेबेले में दिए संदेश में कहा कि जिम्बाब्वे क्रिकेट के चेयरमैन ने मुझ पर रंगभेद का आरोप लगाया है। यह मूर्खतापूर्ण और हास्यास्पद है। इसका जवाब देना भी मेरे लिए अपने स्तर से बहुत नीचे जाने के समान है।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope