• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

हार से आहत दिनेश कार्तिक ने डकवर्थ लुइस नियम पर उठाए सवाल

कोलकाता। किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों डकवर्थ लुइस नियम (डीएलएस) के तहत वर्षा बाधित मैच में नौ विकेट से हारने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने इस प्रणाली को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कार्तिक ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीसीसीआई को जयदेवन मेथड (वीजेडी) का इस्तेमाल करना चाहिए। मेरा हमेशा मानना है कि वीजेडी मेथड इंडियन मेथड है। आईपीएल भारत का घरेलू टूर्नामेंट है, इसलिए इसका इस्तेमाल यहां होना चाहिए। हम केवल आईपीएल में ही डकवर्थ लुइस प्रणाली इस्तेमाल करते हैं लेकिन हम वीजेडी बारे में क्यों नहीं सोचते और इसे क्यों नहीं लागू करते हैं। कोलकाता ने शनिवार को यहां ईडन गार्डन्स मैदान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के एक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 191 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसका पीछा करते हुए पंजाब ने 8.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 96 रन बना लिए थे तभी मैच में बारिश आ गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL-11 : KKR captain Dinesh Karthik rise question on duckworth lewis method
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ipl-11, kkr captain dinesh karthik, duckworth lewis method, ipl 11, indian premier league, ipl, ipl 2018, kings eleven punjab, vjd method, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved