पुणे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में खेले गए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण दाएं हाथ के तेज गेंदबाज दीपक चाहर दो सप्ताह के लिए लीग से बाहर हो सकते हैं। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार रात को खेले गए इस मैच में मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चेन्नई टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने मैच के बाद एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दीपक को पहले भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी। उन्हें पता चल जाता है कि उन्हें कब परेशानी होने वाली है। वे कुछ सप्ताह के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं। मुंबई की टीम के खिलाफ अपने तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने के दौरान दीपक को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी। वे मैदान से लौट गए और फिर मैदान पर उतर नहीं सके।
आशुतोष शर्मा की धुआंधार पारी के बावजूद मुंबई के खिलाफ पंजाब नौ रन से हारी
IPL 2024 : चेन्नई को रोकना होगी लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती
हम जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल करना चाहते थे - पंत
Daily Horoscope