• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

लसिथ मलिंगा को IPL के लिए इस टीम ने दी यह जिम्मेदारी

मुंबई। तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब जीतने वाली मुंबई इंडियंस ने बुधवार को श्रीलंका के लसिथ मलिंगा को आने वाले सीजन के लिए अपना गेंदबाजी मेंटॉर नियुक्त किया है। मलिंगा तकरीबन पिछले एक दशक से मुंबई के साथ जुड़े हुए हैं और इस टीम के सबसे पुराने खिलाडिय़ों में से एक हैं।

मलिंगा लीग के आने वाले सीजन में मुंबई के सहयोगी स्टाफ का हिस्सा होंगे। मुंबई के सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच महेला जयवर्धने, गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड, बल्लेबाजी कोच रोबिन सिंह और फील्डिंग कोच जेम्स पेममेंट शामिल है। मलिंगा ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि मुंबई इंडियंस के साथ लंबे करियर के बाद यह मेरे लिए एक शानदार मौका और सम्मान है।

पिछले एक दशक से मुंबई मेरे लिए दूसरा घर रहा है। एक खिलाड़ी के तौर पर मैंने मुंबई के साथ अपने सफर का आनंद उठाया है और अब मेंटॉर के तौर पर मैं अपने नए करियर के लिए तैयार हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IPL : Lasith Malinga appointed bowling mentor of mumbai indians
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lasith malinga, sri lanka, fast bowler malinga, bowling mentor, mumbai indians, ipl, indian premier league, mahela jayawardene, shane bond, robin singh, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved