• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईशांत शर्मा ने अब बल्ले से दिखाया कमाल, जमाई पहली फिफ्टी

Indian fast bowler Ishant Sharma smashes first fifty of career - Cricket News in Hindi

लीसेस्टर। दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा इस समय इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं। ईशांत ससेक्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 29 वर्षीय ईशांत ने यहां काउंटी चैंपियनशिप डिविजन टू के चार दिवसीय मैच में लीसेस्टरशायर के खिलाफ गेंद के बजाय बल्ले से कमाल दिखाया। ईशांत ने 10वें नंबर पर उतरते हुए 66 रन की पारी खेली। ईशांत ने 141 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जमाया। यह ईशांत के करिअर का पहला अर्धशतक है। ईशांत ने अब तक 81 टेस्ट में 572, 80 वनडे में 72 और 14 टी20 मैच में 8 रन बनाए हैं। हालांकि उनके टेस्ट में 234, वनडे में 115 और टी20 में 8 विकेट हैं। बहरहाल ईशांत की टीम ससेक्स ने पहली पारी आठ विकेट पर 438 रन बनाकर घोषित कर दी। ईशांत के अलावा बर्जेस ने शतक (नाबाद 101) और ल्यूक राइट (88) व विकेटकीपर कप्तान ब्राउन (64) ने अर्धशतक जमाए। उल्लेखनीय है कि ईशांत को आईपीएल-11 के लिए हुई नीलामी में आठों फ्रेंचाइजियों में से किसी ने भी नहीं खरीदा था। हालांकि ईशांत पूर्व में डेक्कन चार्जर्स, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian fast bowler Ishant Sharma smashes first fifty of career
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian fast bowler ishant sharma, first fifty of career, ishant sharma, county cricket, england, sussex, leicestershire, ipl, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved