• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सचिन तेंदुलकर समेत भारतीय क्रिकेटर्स ने फैंस को दी दीपावली पर शुभकामनाएं

Indian cricketers, including Sachin Tendulkar, extend Diwali wishes to fans - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। दीपावली के मौके पर सचिन तेंदुलकर समेत तमाम मशहूर क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "आपको खुशहाल और सुरक्षित दीपावली की शुभकामनाएं। आनंद लें और अपना ख्याल रखें।" भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "यह दीपावली आपके जीवन को शांति, समृद्धि और अनंत खुशियों से भर दे। सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।"
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह, "आपको और आपके परिवार को शानदार और खुशहाल दीपावली की शुभकामनाएं! रोशनी का यह त्योहार आपके और आपके प्रियजनों के लिए खुशियां और समृद्धि लेकर आए। सुरक्षित और आनंदमय दिवाली मनाएं।"
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "जैसे रोशनी हर घर को जगमगाए, वैसे ही हर मन में शांति और आनंद का वास हो। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं!"
श्रेयस अय्यर ने लिखा, "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी का जीवन प्रकाश, प्रेम और अनंत आनंद से भरा रहे।"
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लिखा, "रोशनी, खुशी और ढेर सारी सकारात्मकता। आप सभी को जगमगाती दीपावली की शुभकामनाएं!"
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, "सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पावन पर्व के प्रकाश से सारा अंधकार दूर हो जाए!"
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, "दीपावली का दिव्य प्रकाश आपके जीवन को शांति, समृद्धि और आनंद से आलोकित करे। आप सभी को उज्ज्वल और सुंदर दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!"
पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के बाद अयोध्या लौटे, तो नगरवासियों ने दीप जलाकर इसकी खुशी मनाई थी। इस तरह त्रेता युग की पहली दीपावली मनाई गई। इसके साथ ही यह पर्व अंधकार पर प्रकाश का प्रतीक भी बन गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian cricketers, including Sachin Tendulkar, extend Diwali wishes to fans
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, diwali, sachin tendulkar, irfan pathan, jay shah, mithali raj, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved