• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

न्यूजीलैंड का 3-0 से क्लीन स्वीप करना चाहती हैं मिताली, बोलीं...

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने न्यूजीलैंड की सपाट विकेट पर अपने स्पिन गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की है। भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना (90) और मिताली राज (62) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर मंगलवार को न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। मिताली ने मैच के बाद कहा कि शुरुआत में कई लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या इस सपाट विकेट पर स्पिनर मैच को हमारी ओर मोड़ सकते हैं। इन स्पिनरों ने पहले मैच से ही शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा स्मृति ने बल्ले से बेहतरीन काम किया है। कुल मिलाकर टीम अच्छी लय में हैं। भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। मिताली चाहती हैं अब उसकी टीम सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करे। हालांकि वे तीसरे मैच में अंतिम एकादश में बदलाव से भी इनकार नहीं कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian captain Mithali Raj wants to cleansweep of New Zealand, says...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian captain mithali raj, new zealand, india, india vs newzealand, smriti mandhana, amy satterthwaite, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved