• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रीलंका पर जीत के बाद भारतीय कप्तान गिल ने पड्डिकल और सुथार की तारीफ की

Indian Captain Gill Praises Padikkal and Suthar After Victory Over Sri Lanka - Cricket News in Hindi

गाले। भारतीय क्रिकेट टीम ने गाले में खेले गए टेस्ट मैच में श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। शुभमन गिल के लिए एक बल्लेबाज के तौर पर यह मैच अच्छा नहीं रहा। वह दोनों पारियों में फ्लॉप रहे, लेकिन एक कप्तान के तौर पर उनके लिए मैच संतोषजनक रहा। मैच के बाद शुभमन गिल ने कहा, "अपने देश के लिए 600वां टेस्ट मैच जीतना सच में बहुत खास है। हमारे लिए यह बहुत अच्छी जीत थी। मुझे लगता है कि हम एक आरामदायक स्थिति में थे। मौसम की वजह से पक्का नहीं था कि मैच होगा, या नहीं, हम पर थोड़ा दबाव था। लेकिन मुझे लगता है कि टीम ने बहुत अच्छा रिस्पॉन्स दिया।" दूसरी पारी में टीम की खराब बल्लेबाजी पर गिल ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है। हम तीसरी पारी में बल्लेबाजी कर रहे थे, तो लगभग 400 रन बनाना चाहते थे। विकेट पर अपनी मर्जी से रन बनाना आसान नहीं था। हम तीसरी पारी में थोड़ा आक्रामक होकर खेलना चाहते थे। हमें श्रीलंका को चौथी पारी में बल्लेबाजी देने के लिए पर्याप्त ओवर चाहिए थे, जबकि बारिश की वजह से कुछ भी निश्चित नहीं था। इसी वजह से शुरुआत में कुछ विकेट जल्दी गिरे, लेकिन मुझे लगता है कि हम आरामदायक स्थिति में थे।"
मानव सुथार पर गिल ने कहा, "वह शानदार गेंदबाजी कर रहा है। भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भी और इस मैच में भी उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह बहुत होनहार खिलाड़ी लगता है और ऐसा कोई जो इंडिया के लिए बहुत लंबे समय तक खेल सकता है। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी की और जरूरी शतक लगाया। उसके शतक ने हमें आरामदायक स्थिति में रखा। दूसरी पारी में भी उसकी बल्लेबाजी शानदार थी।"
गिल ने कहा कि टेस्ट जीतना आसान नहीं, लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना हमारा आखिरी लक्ष्य है।
मैच पर नजर डालें तो भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे। देवदत्त पड्डिकल ने 167 रन की पारी खेली थी। श्रीलंका की पहली पारी 284 रन पर सिमट गई थी और 178 रन से पिछड़ गई थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया 193 रन पर सिमट गई और पहली पारी में मिले 178 रन की बढ़त के आधार पर श्रीलंका को जीत के लिए 372 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका 206 रन पर ऑल आउट हो गई और 165 रन से मैच हार गई।
भारत की तरफ से मानव सुथार ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। मैच में कुल 211 रन बनाने वाले देवदत्त पड्डिकल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Indian Captain Gill Praises Padikkal and Suthar After Victory Over Sri Lanka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian captain, gill, praises padikkal, suthar, sri lanka, \r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved