• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

न्यूजीलैंड महिला टीम ने टी20 में भारत को 18 रन से हराया

India Women lose one-off T20I to New Zealand by 18 runs - Cricket News in Hindi

क्वीन्सटाउन । न्यूजीलैंड की महिला शीर्ष क्रम की सुजी बेट्स (36) और सोफी डिवाइन (31) की शानदार बल्लेबाजी ने भारतीय टीम को जॉन डेविस ओवल में यहां बुधवार को 18 रन से हरा दिया। बेट्स और डिवाइन ने शुरुआती विकेट के लिए 60 रन जोड़े, वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 155 रन का प्रभावशाली स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड टीम की महिला गेंदबाज जेस केर (2/20), अमेलिया केर (2/25) और हेले जेन्सेन (2/25) ने अपनी गेंदबाजी से दो-दो विकेट झटके। जवाब में भारतीय टीम ने आठ विकेट खोकर 137 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी यशतिका भाटिया और सेफाली वर्मा ने क्रमश: 26 और 13 रन का स्कोर बनाया और भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 12 रन पर आउट हो गईं। वहीं, मेघना, रिचा घोष और पूजा वस्त्रकार क्रमश: 37, 12 और 10 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, स्नेह राणा और स्मिरन बहादुर ने पारी को आगे ले जाने की कोशिश की, लेकिन वे भी जल्दी आउट हो गईं। वहीं, दीप्ति शर्मा (3) और पूनम यादव एक रन बनाकर नाबाद रहीं। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 137 रन बनाए।
संक्षिप्त स्कोर :
न्यूजीलैंड : 155/5 (सुजी बेट्स 36, सोफी डिवाइन 31; पूजा वस्त्राकर 2/16, दीप्ति शर्मा 2/26)।
भारत : 137/8 (सभिनेनी मेघना 37; जेस केर 2 /20, अमेलिया केर 2/25, हेले जेन्सेन 2/25)। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India Women lose one-off T20I to New Zealand by 18 runs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india women lose one-off t20i to new zealand by 18 runs, india vs new zealand, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved