• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत बनाम जिम्बाब्वे: आकाश ने पहले टी20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, हर्ष दुबे को दी जगह

India vs. Zimbabwe: Aakash Chopra picks Team India playing XI for the first T20I, including Harsh Dubey - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार (13 जुलाई) को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। आकाश चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर अपना भरोसा कायम रखा है। वैभव का साथ देने के लिए आकाश ने अभिषेक शर्मा को चुना है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अपना डेब्यू किया था, लेकिन वह तीन मुकाबलों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने नंबर तीन की पोजिशन के लिए ईशान किशन को चुना है। ईशान का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में निराशाजनक रहा था। आकाश ने चौथे नंबर की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस अय्यर को दी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कप्तान के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज भी अय्यर इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करेंगे।
उपकप्तान तिलक वर्मा को आकाश ने बैटिंग ऑर्डर में पाचवें नंबर पर रखा है। ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने शिवम दुबे, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे पर भरोसा दिखाया है। भारतीय टीम को खासतौर पर शिवम से इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन की आस होगी। वहीं, प्लेइंग इलेवन में मौका मिलने पर हर्ष भी छाप छोड़ना चाहेंगे।
गेंदबाजी में आकाश चोपड़ा का मानना है कि मयंक यादव की प्लेइंग इलेवन में वापसी होगी। वहीं, मयंक का साथ देने के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले प्रिंस यादव को चुना है। इकलौते स्पिनर के तौर पर आकाश ने रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। आकाश ने अपनी टीम में रिंकू सिंह को जगह नहीं दी है। वहीं, प्रभसिमरन सिंह भी उनका भरोसा जीतने में नाकाम रहे हैं।
आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई पहले टी20 के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, मयंक यादव, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India vs. Zimbabwe: Aakash Chopra picks Team India playing XI for the first T20I, including Harsh Dubey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t20i, india vs zimbabwe, aakash chopra, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved