• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 37/1

India vs South Africa: First days play ends, India scores 37/1 - Cricket News in Hindi

कोलकाता। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता में शुरू हुए टेस्ट का पहला दिन समाप्त हो गया। पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा। दिन की समाप्ति के समय भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन बना लिए थे। केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन पर नाबाद हैं। एकमात्र विकेट यशस्वी जायसवाल का गिरा है। जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। एडन मार्करम और रेयान रिकल्टन की जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी और पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े थे। लेकिन इस जोड़ी के टूटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी लड़खड़ा गई और 55 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। एडन मार्कराम ने 31 रन बनाए। वह पारी के शीर्ष स्कोरर रहे। वियान मुल्डर ने 24 और टोनी डे जॉर्जी ने 24 रन बनाए। रिकल्टन 23 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान टेंबा बवुमा 3 रन बनाकर आउट हुए।
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा खतरा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बने। बुमराह ने 14 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए। बुमराह ने टेस्ट करियर में 16वीं बार 5 विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 2 और कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल को 1 विकेट मिला।
भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। जायसवाल आक्रामक दिखे, लेकिन अपना विकेट जल्दी खो बैठे। जायसवाल 27 गेंद पर 3 चौके की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। राहुल और सुंदर ने दूसरे विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी की है। दोनों की जोड़ी रक्षात्मक ज्यादा दिखी है। राहुल 59 गेंद पर 13 और सुंदर 38 गेंद पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के मुकाबले 122 रन पीछे है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र विकेट मार्को यानसेन ने लिया है। यानसेन ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड मारा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India vs South Africa: First days play ends, India scores 37/1
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kolkata, india, south africa, kolkata, test, kl rahul, washington sundar, yashasvi jaiswal\r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved