रांची। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच रांची के झारखंड स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दोहरा शतक (212) लगाकर आउट हो गए हैं। लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक भारत के पहली पारी में 116 ओवर में 496/9 रन हो गए थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रहाणे का 11वां टेस्ट शतक...
इससे पहले अजिंक्या रहाणे 115 रन बनाकर आउट हो गए हैं। टेस्ट उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक लगाया है। रहाणे के पास शतक बनाने का मौका था, जिसको उन्होंने भुना लिया। रहाणे ने 169 गेंदों में 14 चौके और एक छक्के की मदद से अपने करियर का 11वां शतक जड़ दिया। अजिंक्य रहाणे ने आखिरी बार अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटिगा टेस्ट में शतक जड़ा था।
रोहित शर्मा का छठा टेस्ट शतक...
पूरे साल की मेहनत का नतीजा था खिताब : मंधाना
दिल्ली कैपिटल्स के नए खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेलने के लिए उत्सुक
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज स्थगित की
Daily Horoscope