• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत बनाम इंग्लैंड: बतौर जोड़ी रोहित-कोहली का नया कारनामा, 8 हजार रनों का आंकड़ा छुआ

India vs England: Rohit and Kohli achieve a new milestone as a pair, crossing the 8,000-run mark - Cricket News in Hindi

कार्डिफ। रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 8 हजार रन पूरे कर लिए हैं। 'रो-को' ने यह कारनामा गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में किया। यह भारत के लिए सभी फॉर्मेट में सर्वाधिक रन जोड़ने के मामले में तीसरे नंबर की जोड़ी है। इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली सबसे आगे हैं, जिन्होंने सभी फॉर्मेट में कुल 12,400 रन जुटाए। इसके अलावा, तेंदुलकर ने राहुल द्रविड़ के साथ 11,037 रन जोड़े हैं। इस लिस्ट में सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ की जोड़ी चौथे स्थान पर है, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में कुल 7,626 रन जुटाए हैं, जबकि वीरेंद्र सहवाग ने गौतम गंभीर के साथ 7,199 रन जुटाए हैं।
गुरुवार को कार्डिफ में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। केएल राहुल बीमारी की वजह से यह मैच नहीं खेल रहे हैं, उनके स्थान पर ईशान किशन को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा गया है।
दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। साकिब महमूद और गस एटकिंसन को जोश टंग और लियाम डॉसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल (31) और रोहित शर्मा ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 7.4 ओवरों में 44 रन की साझेदारी की। इसके बाद रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 61 गेंदों में 60 रन जुटाकर 17.5 ओवरों में स्कोर 104/2 तक पहुंचाया। रोहित 47 गेंदों में 2 बाउंड्री के साथ 26 रन बनाकर आउट हुए।
शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ यह मैच खेल रही है।
वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और साकिब महमूद को शामिल किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India vs England: Rohit and Kohli achieve a new milestone as a pair, crossing the 8,000-run mark
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ndia vs england, rohit sharma, virat kohli, rohit kohli partnership, 8000 partnership runs, odi series, cardiff odi, shubman gill, harry brook, kl rahul, ishan kishan, team india, international cricket, sachin tendulkar, sourav ganguly, rahul dravid, england cricket, cricket news, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved