• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत दूसरे स्थान पर कायम

India stands second in ICC Test Championship - Cricket News in Hindi

दुबई| भारत आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलने की रेस में बना हुआ है। न्यूजीलैंड द्वारा पाकिस्तान को बुधवार को 101 रनों से हराए जाने के बाद भी भारत चैम्पियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर ही है। आस्ट्रेलिया अंकतालिका में 76.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत 72.2 प्रतिशतक अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत ने हाल ही में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को हराया है। कीवी टीम ने तीसरा स्थान पक्का कर लिया है और वह भारत के करीब आ गई है। उसके 66.7 अंक हैं। इंग्लैंड की टीम 60.8 प्रतिशत के साथ चौथे नंबर पर है। पाकिस्तान 34.6 प्रतिशत, दक्षिण अफ्रीका 28 प्रतिशत के साथ क्रमश: पांचवें और छठे नंबर पर हैं।
श्रीलंका सातवें नंबर है। उसके 26.7 प्रतिशत अंक हैं जबकि वेस्टइंडीज 11.1 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें नंबर पर है।
आईसीसी ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "न्यूजीलैंड ने अपने आप को आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल खेलने की होड़ में बनाए रखा है।"
वैसे अगर अंकों के मामलों में देखा जाए तो भारत सबसे आगे है। आईसीसी ने हाल ही में अंक प्रणाली को हटाकर प्रतिशत प्रणाली लागू की है, क्योंकि कोविड-19 के कारण बहुत सारे मैच नहीं हो सके थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India stands second in ICC Test Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india stands, second, icc test, championship, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved