• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत, भारत ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड

India sets unique record, registering 8th win against Pakistan in T20 World Cup - Cricket News in Hindi

कोलंबो। भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें 8 जीते। इनमें से एक मैच भारत सुपर ओवर में जीता था। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ साल 2021 में इकलौता टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता है। टी20 वर्ल्ड कप में किसी विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया (बनाम बांग्लादेश), पाकिस्तान (बनाम बांग्लादेश), श्रीलंका (बनाम वेस्टइंडीज) और वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीता था। इसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। अब भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी।
इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। नीदरलैंड और यूएसए को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला गंवाया। अब पाकिस्तान से ऊपर यूएसए की टीम है, जिसने 4 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। यह मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India sets unique record, registering 8th win against Pakistan in T20 World Cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, unique record, registering, win, against pakistan, t20 world cup, \r\n, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved