• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंग्लैंड को रौंदकर वर्ल्ड टेस्ट रैंकिंग में नंबर-2 पर भारत

India reaches number 2 in World Test rankings by defeating England - Cricket News in Hindi

विशाखापत्तनम । भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में 106 रनों से रौंदकर ना सिर्फ सीरीज में वापसी की है, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में भी लंबी छलांग लगाई है। भारत ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 स्टैंडिंग में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। भारत से आगे अब केवल टेबल-टॉपर्स ऑस्ट्रेलिया है। पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया के नाम विशाखापत्तनम टेस्ट से पहले 43.33 प्रतिशत अंक ही रह गए थे, लेकिन दूसरा टेस्ट जीतने के बाद अब भारत के 52.77 अंक हो गए हैं।
हैदराबाद में श्रृंखला के शुरूआती मैच में इंग्लैंड से 28 रन की हार के बाद भारत पहले डब्ल्यूटीसी स्टैंडिंग में बांग्लादेश के बाद पांचवें स्थान पर खिसक गया था। लेकिन, दूसरे टेस्ट में जीत के साथ भारत ने रैंकिंग में अपना दबदबा फिर हासिल किया।
ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के तीन-तीन विकेट की बदौलत भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया।
इंग्लैंड ने 399 रन का पीछा करने के लिए अग्रेसिव अप्रोच दिखाया, लेकिन इस तरह के लक्ष्य को हासिल करना हमेशा एक कठिन काम होता है। उन्होंने अपनी अग्रेसिव अप्रोच को जारी रखा, लेकिन, इस बार वो कामयाब नहीं रहे और पूरी टीम 69.2 ओवर में 292 रन सिमट गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India reaches number 2 in World Test rankings by defeating England
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: #india, world test ranking, indvsengland, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved