• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

विश्व कप : भारत ने टूर्नामेंट में बनाया अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को यहां केनिंग्टन ओवल मैदान पर जारी विश्व कप-2019 के मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए प्रतियोगिता का अपना चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (117) और कप्तान विराट कोहली (82) की दमदार पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 352 रन जड़े। विश्व कप में भारत का यह चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

टूर्नामेंट में सबसे अधिक स्कोर बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया पहले नंबर पर है। पांच बार की विजेता ने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 417 रनों का पहाड़ खड़ा किया था। इसके बाद, भारतीय टीम का नंबर आता है। भारत ने 2007 में बरमूडा के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 413 रन बनाए थे। विश्व कप में भारत ने अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बनाया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India made his fourth highest score in odi world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, fourth highest score, odi world cup, world cup 2019, india vs australia, shikhar dhawan, virat kohli, rohit sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved