• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विराट और रोहित की जगह भरने के लिए भारत में प्रतिभाओं कमी नहीं : एंडरसन

India has no shortage of talent to replace Virat and Rohit: Anderson - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट के मौजूदा समय के दो सबसे बड़े बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। इस बीच, इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का मानना है कि भारत में ऐसी प्रतिभाएं हैं जो रोहित और विराट के जाने से खाली हुई जगह को भर सकती हैं। जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाजों में एक करार दिया। एंडरसन ने कहा, "विराट एक महान बल्लेबाज रहे हैं। उनकी कमी टेस्ट फॉर्मेट में निश्चित रुप से भारतीय टीम को खलेगी लेकिन भारत में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का एक बड़ा समूह मौजूद है जो उन्हें रिप्लेस करेगा और उनकी कमी की भरपाई करेगा।" विराट कोहली और जेम्स एंडरसन के बीच टेस्ट फॉर्मेट में हमेशा से एक कड़ी प्रतियोगिता देखने को मिली है। कभी एंडरसन तो कभी कोहली एक दूसरे पर भारी पड़ते रहे हैं। कोहली ने एंडरसन के खिलाफ 36 पारियों में 305 रन बनाए हैं। इस दौरान दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 7 बार विराट कोहली को आउट किया है।
जेम्स एंडरसन ने टॉकस्पोर्ट पर रोहित शर्मा के संन्यास पर कहा, "रोहित के जाने के बाद भारतीय टीम को नया कप्तान मिलेगा। भारतीय टीम मैनेजमेंट आईपीएल से नए और आक्रामक युवाओं को टेस्ट फॉर्मेट में जगह दे रहा है। टीम इंडिया टेस्ट में मजबूत हो रही है। घरेलू मैदान पर भारतीय टीम एक बड़ी चुनौती बनाती जा रही है।"
विराट कोहली ने 12 मई को अपने 14 साल के टेस्ट करियर को अलविदा कह दिया था। विराट बतौर कप्तान और बल्लेबाज टेस्ट फॉर्मेट में एक बड़ी विरासत छोड़ कर गए हैं। उन्हें एक ऐसे खिलाड़ी के रुप में याद किया जाएगा जिसने टेस्ट क्रिकेट को आक्रामकता और जुनून के साथ खेला। विराट ने अपने 14 साल के टेस्ट करियर में 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 30 शतक की मदद से 9230 रन बनाए।
भारतीय क्रिकेट टीम को अब रोहित-कोहली के बगैर जून में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा करना है। इसके साथ ही टीम नया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र भी शुरू हो जाएगा। एंडरसन ने इस पर कहा, "इस साल इंग्लैंड के लिए अहम साल है और एशेज सीरीज भी खेली जानी है। भारतीय टीम इंग्लैंड को उसकी घरेलू परिस्थितियों में भी बहुत मुश्किल चुनौती देने जा रही है। भारतीय टीम मजबूत है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India has no shortage of talent to replace Virat and Rohit: Anderson
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: virat kohli, rohit sharma, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved