सिडनी। आस्ट्रेलिया ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ 50 ओवरों में चार विकेट खोकर 389 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस लक्ष्य को पाना भारतीय टीम के लिए नामुमकिन साबित हुआ। वह 51 रनों से मैच हार गई। मेहमान टीम पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 338 ही बना सकी। इसी के साथ आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। उसका शीर्ष क्रम एक बार फिर चला और शीर्ष पांच बल्लेबाजों ने 50 से ज्यादा का स्कोर किया। स्टीव स्मिथ (104) ने शतक जमाया तो, डेविड वार्नर (83), एरॉन फिंच (60), मार्नस लाबुशैन (70) और ग्लैन मैक्सवेल (नाबाद 63) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
भारतीय बल्लेबाजों ने तो फिर भी अच्छा किया, लेकिन लक्ष्य इतना विशाल था कि बल्लेबाजों की लाख कोशिश टीम को वहां तक नहीं पहुंचा सकी। कप्तान विराट कोहली (89) की जुझारू पारी के अलावा भारत के लिए लोकेश राहुल (76) ने अर्धशतक जमाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कप्तान ने राहुल के साथ 72 और श्रेयस अय्यर (38) के साथ 93 रनों की साझेदारी कर मैच में भारत की मुश्किल उम्मीदों को किसी तरह जिंदा रखा था। इन उम्मीदों को मोइजेज हेनरिक्स के शानदार कैच ने ध्वस्त कर दिया। जोश हेजलवुड की गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट पर हेनरिक्स ने कोहली का शानदार कैच पकड़ा और भारत का स्कोर 225 रनों पर चार विकेट कर दिया।
शिखर धवन (30) और मयंक अग्रवाल (28) ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़ टीम को सधी हुई शुरुआत दी। यह शुरुआत हालांकि लक्ष्य को देखते हुए काफी नहीं थी। हेजलवुड की गेंद पर मिशेल स्टार्क ने धवन का कैच पकड़ भारत को पहला झटका दिया। दो रन बाद ही पैट कमिंस ने मयंक को एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा दिया।
कोहली और अय्यर ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और मजबूत साझेदारी की। बल्ले से कमाल दिखाने वाले स्मिथ ने हेनरिक्स की गेंद पर अय्यर का बेहतरीन कैच लपक अपनी टीम को तीसरी सफलता दिलाई। जहां स्मिथ ने 24वें ओवर की पहली गेंद पर अय्यर का कैच पकड़ा था वहीं हेनरिक्स ने 35वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोहली का कैच पकड़ा एक और मजबूत साझेदारी को तोड़ दिया। कोहली ने अपनी पारी में 87 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के लगाए।
राहुल को फिर हार्दिक पांड्या का साथ मिला। दोनों ने लगभग असंभव काम को संभव करने की कोशिश की। एक समय तो लगने लगा था कि अगर यह दोनों पूरे ओवर खेलते हैं तो संभवत: भारत को जीत मिले।
एडम जाम्पा की लेग स्पिन हालांकि इसके आड़े आ गई। जाम्पा की गेंद पर बड़ा शॉट मारने गए राहुल, हेजलवुड के हाथों कैच हो गए। राहुल ने अपनी पारी में 66 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और पांच छक्के लगाए।
हार्दिक पांड्या ने 26, रवींद्र जडेजा ने 24 रनों का योगदान दिया। नवदीप सैनी 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
इससे पहले, आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पहले मैच के फॉर्म को जारी रखा और भारतीय गेंदबाजों के चेहरे निराशा में डूबे नजर आए। पहले वनडे मैच में आस्ट्रेलिया ने 374 रन बनाए थे जो उसका वनडे में भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर था जिसे एक दिन बाद ही उसने पार कर लिया और नया स्कोर बनाया।
वार्नर और फिंच की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 142 रनों का साझेदारी की। यह इस जोड़ी की भारत के खिलाफ लगातार दूसरी शतकीय साझेदारी है। इसी मैदान पर खेले गए पहले वनडे मैच में इन दोनों ने 156 रन जोड़े थे।
वनडे में यह लगातार तीसरा मौका है जब भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की हो और यह एक रिकार्ड भी है। 978 वनडे मैचों के इतिहास में पहली बार हुआ है कि भारत के खिलाफ लगातार तीन बार वनडे में पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई हो।
इन दो वनडे मैचों से पहले माउंट माउनगानुई में न्यूजीलैंड की मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोलस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे।
वार्नर और फिंच ने पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी बड़ी आसानी से रन बनाए। मोहम्मद शमी ने फिंच को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। फिंच का कैच कोहली ने पकड़ा। 156 के कुल स्कोर पर वार्नर को अय्यर ने रन आउट कर दिया। फिंच ने 69 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्का मारा। वार्नर ने 77 गेंदें खेलीं जिसमें से सात पर चौके और तीन पर छक्के लगाए।
इन दोनों के बाद भी भारत की मुसीबतें कम नहीं हुईं। पहले मैच के शतकवीर स्मिथ और युवा बल्लेबाज लाबुशैन ने रनगति को लगातार तेजी दी। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 132 रनों साझेदारी निभाई। स्मिथ ने एक और शतक पूरा किया। पहले मैच की तरह इस मैच में भी शतक पूरा करने के बाद स्मिथ ज्यादा देर टिक नहीं सके।
लंबे अरसे बाद गेंदबाजी करने आए पांड्या की गेंद पर वह शमी को कैच दे बैठे। स्मिथ ने 64 गेंदों पर 104 रन बनाए। उन्होंने 14 चौके और दो छक्के मारे। स्मिथ का यह भारत के खिलाफ वनडे में लगातार तीसरा शतक है।
इससे पहले उन्होंने भारत के खिलाफ इसी साल जनवरी में बेंगलुरू में 131, पिछले मैच में 105 और इस मैच में शतक जमाया। वह चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक लगाए हों। स्मिथ से पहले पाकिस्तान के जहीर अब्बास, नासिर जमशेद और दक्षिण अफ्रीका के क्विटंन डी कॉक वनडे में भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक जमा चुके हैं।
लाबुशैन ने स्मिथ के जाने के बाद अपने पचास रन पूरे किए और भारतीय गेंदबाजों को पिटाई जारी रखी। जसप्रीत बुमराह ने लाबुशैन को मयंक के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल 29 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 63 रन बनाकर नाबाद लौटे।
भारत के लिए बुमराह, शमी, पांड्या ने एक-एक विकेट लिया। (आईएएनएस)
'पहले एक्टिंग पसंद आई, फिर स्टार का खिताब मिला', आम्रपाली दुबे ने बताया अपना स्टारडम का राज
साप्ताहिक राशिफल: 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक, जानें कैसा रहेगा आपका सप्ताह
राशिफल 7 सितंबर: अजा एकादशी पर कई शुभ योगों का संयोग, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन को मिल सकते हैं खास अवसर
शीना चौहान ने जीवंत किया शकुंतला का किरदार, बोलीं-मिथक के पीछे छिपी महिला को जानना चाहती थी
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
तनाव और पीठ दर्द से पाना है छुटकारा? जीवनशैली में शामिल करें मकरासन
रोडीज-21 में गैंग लीडर बने अभिषेक मल्हान, बोले-'जिंदगी में कुछ भी कर लूंगा पर रोडीज नहीं'
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
अमिताभ बच्चन को पसंद आया जेन-जी का अंदाज, बोले- 'जिंदगी को सिर्फ हासिल नहीं करना, उसे जीना भी है'
'तन्हा तन्हा' से 'रंगीला रे' तक, 31 साल बाद भी लोगों की जुबां पर हैं फिल्म के गाने
अक्षय कुमार ने सुनाया 'चार गिलास पानी' वाला किस्सा, मुस्कुरा उठे अमिताभ बच्चन
घर की खिड़कियों से जुड़ा वास्तु: इन छोटी बातों का रखें ध्यान, बदल सकता है घर का माहौल
भस्म आरती: अजा एकादशी पर भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी के मुकुट और मुंड माला से भव्य शृंगार
'अग्निपथ' से 'डॉन' तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा गणेश चतुर्थी का खास अंदाज
9 सितंबर का पंचांग: मासिक शिवरात्रि पर करें भगवान शिव की पूजा, सुबह 11:53 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक अभिजित मुहूर्त
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
लेग वॉर्मर्स, अजीब हेयरस्टाइल और तेज आवाज में बजता रेडियो… लिसा रे को याद आया 80 का दशक
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
वनडे रिकॉर्ड: डेब्यू मैच में जॉर्डन हरमन ने जड़े 150 रन, हमवतन खिलाड़ी के 'वर्ल्ड रिकॉर्ड' की बराबरी

दलीप ट्रॉफी फाइनल: खिताब की ओर ईस्ट जोन, चौथे दिन की समाप्ति तक 584 रन की बढ़त

विमेंस एशिया कप: मंधाना के पास 'गोल्डन चांस', टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'नंबर-1' बनने से सिर्फ इतने रन दूर
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
गैंगस्टर बनना चाहती हैं मालविका मोहनन, 'सरदार 2' से पहले किया खुलासा
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
छठ पूजा के प्रति मेरे मन में हमेशा से बहुत सम्मान रहा है: तमन्ना भाटिया
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
रणबीर की ब्रह्मास्त्र ने पूरे किए 4 साल, अस्त्रावर्स की पहली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चला था जादू
राज कुंद्रा ने जन्मदिन पर किया बड़ा ऐलान, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस 'अकाल फिल्म्स
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
जैस्मिन भसीन ने अली गोनी की बहन इलहाम को बताया अपना सबसे पसंदीदा इंसान, जन्मदिन की बधाई दी
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
बीपी चेक करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां? जानिए सही तरीका
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 09/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope