• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में बनाई जगह

India defeated England by 7 runs to reach the final of the T20 World Cup 2026. - Cricket News in Hindi

मुंबई। टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को वानखेड़े के मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया। भारत से मिले 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। 254 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फिल साल्ट महज 5 रन बनाकर हार्दिक पांड्या का शिकार बने। कप्तान हैरी ब्रूक भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 7 रन बनाकर आउट हुए। जोस बटलर एक बार फिर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 17 गेंदों में 25 रन बनाने के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। टॉम बैंटन महज 5 गेंदों में 17 रन बनाकर आउट हुए। 95 के स्कोर पर इंग्लैंड के चार विकेट गिर चुके थे। हालांकि, इसके बाद विल जैक्स और जैकब बेथेल ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 39 गेंदों में 77 रन जोड़े। जैक्स 20 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर आउट हुए। सैम करन और बेथेल ने छठे विकेट के लिए 27 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी निभाई। करन ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए। जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में शतक पूरा किया। बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रनों की लाजवाब पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत की ओर से गेंदबाजी में हार्दिक पांड्या ने 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए, जबकि अर्शदीप और बुमराह ने एक-एक विकेट चटकाया।
इससे पहले भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 253 रन लगाए। संजू सैमसन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में सैमसन ने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। शिवम दुबे भी बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 25 गेंदों में 43 रन बनाए। हालांकि, अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और वह 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 11 रन बनाए।
अंत के ओवरों में तिलक वर्मा ने सिर्फ 7 गेंदों में 21 रन बनाए, तो हार्दिक पांड्या ने 12 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में इंग्लैंड की तरफ से विल जैक्स और आदिल रशीद ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर काफी मंहगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 61 रन खर्च किए। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत अब 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के साथ होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India defeated England by 7 runs to reach the final of the T20 World Cup 2026.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, england, t20 world cup 2026, semi-final, final, new zealand, sanju samson, shivam dubey, ishan kishan, hardik pandya, jasprit bumrah, jacob bethel, century, 253 runs, 246 runs, wankhede stadium, cricket, t20i, match result, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved