• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिडनी टेस्ट: स्मिथ का अर्धशतक, पहले सत्र में भारत ने झटके 3 विकेट

India bowlers strike back to leave Aussies at 249/5 at lunch - Cricket News in Hindi

सिडनी। आस्ट्रेलिया ने अपने धुरंधर स्टीव स्मिथ (नाबाद 76) की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के पहले सत्र की समाप्ति तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 249 रन बना लिए हैं। स्मिथ ने अपनी 159 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए हैं। जसप्रीत बुमराह द्वारा पारी के 85वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कैमरन ग्रीन (0, 21 गेंद) का विकेट लेने के साथ ही लंच ब्रेक की घोषणा हुई। भारत ने इस सत्र में तीन विकेट हासिल किए। उसने कल के नाबाद लौटे मार्नस लाबुशैन (91) के अलावा मैथ्यू वेड (13) का विकेट भी चटकाया। वेड और लाबुशैन को रवींद्र जडेजा ने आउट किया। आस्ट्रेलिया ने बारिश से बाधित पहले दिन स्टम्प्स तक 55 ओवरों का सामना करते हुए दो विकेटपर 166 रन बनाए थे। लाबुशैन 67 और स्मिथ 31 पर नाबाद लौटे थे।
लाबुशैन ने नए दिन की शुरुआत भी आत्मविश्वास के साथ की और वह शतक की ओर बढ़ते दिख रहे थे लेकिन 206 के कुल योग पर जडेजा ने कप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों उन्हें कैच कराकर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई।
पहले सत्र में आज भी बारिश ने परेशान किया लेकिन कल की तरह नहीं। अल्पविराम के बाद जब खेल शुरू हुआ तो जडेजा ने जल्द ही नए बल्लेबाज वेड को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई।
एक छोर पर स्मिथ आत्मविश्वास के साथ खेल रहे थे लेकिन वेड की जगह लेने आए ग्रीन में आत्मविश्वास की कमी नजर आ रही थी। यही कारण था कि 20 गेंदों का सामना करने के बाद भी वह खाता नहीं खोल सके और आखिरकार 21वीं गेंद पर वह पगबाधा हो गए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India bowlers strike back to leave Aussies at 249/5 at lunch
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india bowlers strike back to leave aussies at 249-5 at lunch, australia vs india, aus vs ind, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved