• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दूसरे टी20 में भारत ने जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया, अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच

India beat Zimbabwe by 100 runs in the second T20 Abhishek Sharma became the player of the match - Cricket News in Hindi

हरारे। भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दूसरा टी20 मैच 100 रनों से जीत लिया है। इसके साथ ही भारत ने पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। जिम्बाब्वे ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया को 13 रनों से मात दी थी। भारत ने रविवार के मैच में अभिषेक शर्मा के शतक (100) और ऋतुराज गायकवाड़ की 77 रनों की तेज पारी के चलते 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 234 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में मेजबान टीम 18.4 ओवर में 134 रनों पर आउट हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से वेसली मधेवेरे ने सर्वाधिक 43 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा ब्रेन बेनेट ने 26 और ल्यूक जोंग्वे ने 33 रनों की पारी खेली। बाकी, कोई बल्लेबाज खास योगदान नहीं कर सका। भारतीय गेंदबाजों ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया। आवेश खान ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मुकेश कुमार ने भी 3.4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए। पहले मैच में चार विकेट लेने वाले रवि बिश्नोई ने चार ओवर में केवल 11 रन देकर 2 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने चार ओवर में 28 रन खर्च करके 1 विकेट लिया। अभिषेक शर्मा ने भी तीन ओवर गेंदबाजी की, लेकिन उनको 36 रन खर्च करने के बाद कोई विकेट नहीं मिला।
जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों में डियोन मेयर्स और क्लाइव मदांदे खाता भी नहीं खोल सके। कप्तान सिकंदर रजा ने सिर्फ 4 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में शानदार शतक लगाने वाले युवा अभिषेक शर्मा को 'प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड' दिया गया है। भारत को अब सीरीज का अगला मुकाबला 10 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही खेलना है। तीसरे मैच में भारतीय टीम के साथ संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ी जुड़ जाएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India beat Zimbabwe by 100 runs in the second T20 Abhishek Sharma became the player of the match
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india beat zimbabwe, second, t20, abhishek sharma, player of match, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved