होव (इंग्लैंड)। इंडिया अंडर-19 टीम ने बांग्लादेश अंडर-19 टीम को छह विकेट से मात देते हुए त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली है। बांग्लादेश अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया अंडर-19 टीम के सामने 262 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे भारत की युवा टीम ने 48.4 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 73 रन कप्तान रियान पराग ने बनाए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने 66 गेंदों का सामना कर चार चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 59 नाबाद, दिव्यांश सक्सेना ने 55, यशस्वी जयसवाल ने 50 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश के महामुदुल हसन जॉय ने 134 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल रहा। परवेज हुसैन ने 64 गेंदों पर 60 रन बनाए। इन दोनों के अलावा शमीम हुसैन (32) और तांजिद हसन (26) ही दहाई के अंक में पहुंच सके।
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope