रांची। झारखंड से ताल्लुक रखने वाले बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाद नदीम शनिवार को भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 296वें खिलाड़ी बन गए हैं। नदीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्हें तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के स्थान पर टीम में जगह दी गई। नदीम को शुक्रवार को भारतीय टीम में कुलदीप यादव के कवर के रूप में शामिल किया गया। यादव को कंधे में चोट आई थी। घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए में नदीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक उन्होंने 110 फस्र्ट क्लास मैचों में कुल 424 विकेट लिए हैं।
उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 64 मैच भी खेले हैं जिसमें उन्होंने कुल 42 विकेट लिए हैं। नदीम के नाम रणजी ट्रॉफी के लगातार दो संस्करणों में 50 से अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2015-16 और 2016-17 में क्रमश: 51 और 56 विकेट लिए थे।
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
Daily Horoscope