• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत ने जिम्बाब्वे से जीता दूसरा वनडे, बनायी 2-0 की अपराजेय बढ़त

IND v ZIM, 2nd ODI: Samson hits unbeaten 43 as India beat Zimbabwe by five wickets, take unassailable series - Cricket News in Hindi

हरारे । टीम में लौटे शार्दुल ठाकुर (38 रन पर तीन विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और शिखर धवन (33), शुभमन गिल (33) तथा संजू सैमसन (नाबाद 43) के महत्वपूर्ण योगदान से भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में शनिवार को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली। पहला मैच 10 विकेट से जीतने वाली भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को दूसरे मैच में 38.1 ओवर में 161 रन पर निपटाने के बाद 25.4 ओवर में पांच विकेट पर 167 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम की। संजू सैमसन ने 39 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाते हुए अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। संजू ने दीपक हुड्डा के साथ पांचवें विकेट के लिए 56 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। ओपनर शिखर धवन ने 21 गेंदों पर 33 रन में चार चौके लगाए जबकि आज तीसरे नंबर पर खेलने उतरे गिल ने 34 गेंदों पर 33 रन में छह चौके लगाए। पिछले मैच में मौका न मिलने के बाद कप्तान केएल राहुल शिखर के साथ ओपनिंग में उतरे और एक रन बनाकर आउट हो गए। ईशान किशन छह रन बनाकर आउट हुए। दीपक हुड्डा ने तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाये। सैमसन ने छक्का मारकर मैच समाप्त किया। इससे पहले टीम में लौटे शार्दुल ठाकुर (38 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने जिम्बाब्वे को 38.1 ओवर में 161 रन पर निपटा दिया। पिछले मैच के हीरो दीपक चाहर की जगह टीम में शामिल किये गए ठाकुर ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए सात ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट झटके। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा को एक-एक विकेट मिला। दो खिलाड़ी रन आउट हुए।
जिम्बाब्वे की तरफ से शॉन विलियम्स में 42 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाये जबकि रायन बर्ल ने 47 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के के सहारे 39 रन बनाये। मेजबान टीम अपने चार विकेट 31 रन पर गिर जाने के बाद फिर वापसी नहीं कर सकी।
ओपनर इनोसेंट काइया और सिकंदर राजा ने 16-16 रन बनाये। पहले मैच के बाद आज दूसरे मैच में भी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी खास नहीं रही। नियमित कप्तान क्रेग इर्विन की अनपुस्थिति में रेजिस चकाब्वा बल्लेबाजी में भी प्रभाव नहीं छोड़ पाए और दो रन ही बना सके। मधेवीरे और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सिकंदर रजा भी टीम में कोई योगदान नहीं कर पाए। रायन बर्ल और शॉन विलियम्स ने जरूर थोड़ी चुनौती दी। 161 रनों पर जिम्बाब्वे की टीम आल आउट हो गई।लेकिन यह स्कोर भारत को रोकने के लिए पर्याप्त नहीं था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IND v ZIM, 2nd ODI: Samson hits unbeaten 43 as India beat Zimbabwe by five wickets, take unassailable series
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ind v zim, sanju samson, india beat zimbabwe by five wickets, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved