• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ICC ने BCCI को दिया बड़ा झटका, भारत गंवा सकता है विश्व कप की मेजबानी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को बड़ा झटका देते हुए कहा कि या तो वह टी20 विश्व कप 2016 की मेजबानी के दौरान टैक्स में छूट न मिलने पर मुआवजे के तौर पर बोर्ड को 161 करोड़ रुपए दे या विश्व कप 2023 की मेजबानी का अधिकार गंवाने को तैयार रहे। आईसीसी की इसी साल अक्टूबर में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया था कि बीसीसीआई, आईसीसी को टैक्स में छूट न मिलने पर मुआवजा देगा क्योंकि टी20 विश्व कप-2016 की मेजबानी के दौरान भारतीय सरकार या राज्य सरकारों ने आईसीसी को टैक्स में छूट नहीं दी थी। आईसीसी ने कहा कि अगर बीसीसीआई ऐसा नहीं कर पाता है तो वह जारी वित्तीय वर्ष के रेवेन्यू से अपनी राशि काट लेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने आईसीसी से उस बैठक के मिनट्स मांगे हैं जिसमें भारतीय बोर्ड ने टैक्स में छूट मिलने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICC ultimatum to BCCI, Pay Rs 160 crore or lose 2023 odi world cup
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icc, bcci, pay rs 160 crore, 2023 odi world cup, icc bcci, international cricket council, tax, 2016 t20 world cup, n sriniwasan, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved