• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईसीसी वनडे रैंकिंग: डेरिल मिचेल बने नंबर वन बल्लेबाज, विराट कोहली को पछाड़ा

ICC ODI Rankings: Daryl Mitchell becomes number one batsman, overtakes Virat Kohli - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल वनडे फॉर्मेट के नए नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। बुधवार को आईसीसी द्वारा जारी वनडे की ताजा रैंकिंंग में मिचेल ने कोहली को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ हाल में संपन्न तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था और प्लेयर ऑफ द सीरीज रहते हुए अपनी टीम को पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीतने में सफलता दिलायी थी। इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में मिचेल के शतक के बाद माना जा रहा था कि वह आईसीसी की अगली रैंकिंग में वनडे फॉर्मेट के शीर्ष बल्लेबाज बन जाएंगे। मिचेल ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए पहला स्थान हासिल किया है। पिछली बार जारी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाले विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान हुआ है। विराट अब दूसरे स्थान पर चले गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज की तीन पारियों में विराट ने भी 1 शतक और एक अर्धशतक लगाया था।
अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान को एक स्थान का फायदा हुआ है। जादरान तीसरे स्थान पर चले गए हैं।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड सीरीज निराशाजनक रही थी। रोहित तीनों ही मैच में मिली शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं रहे थे। वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके। इसका असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। एक स्थान के नुकसान के साथ रोहित चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारतीय कप्तान शुभमन गिल पांचवें और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम छठे नंबर पर हैं। आयरलैंड के हैरी टैक्टर सातवें, वेस्टइंडीज के शाई होप आठवें, श्रीलंका के चरिथ असलांका नौवें और भारत के केएल राहुल दसवें स्थान पर हैं। राहुल को एक स्थान का फायदा हुआ है। श्रेयस अय्यर एक स्थान के नुकसान के साथ ग्यारहवें स्थान पर चले गए हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICC ODI Rankings: Daryl Mitchell becomes number one batsman, overtakes Virat Kohli
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: icc odi rankings, daryl mitchell, icc, virat kohli, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved