दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी वनडे विश्व कप फाइनल में श्रीलंकाई अंपायर कुमार धर्मसेना (Kumar Dharmasena) के फैसले का समर्थन किया है। इंग्लैंड की पारी के आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड के फील्डर मार्टिन गुप्टिल का थ्रो बेन स्टोक्स के बल्ले से टकराकर बाउंड्री के पार चला गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इंग्लैंड को छह रन दिए गए जिससे मैच टाई हो गया और सुपर ओवर तक चला गया। टीवी रिप्ले से जाहिर था कि जब गुप्टिल ने गेंद फेंकी थी, तब आदिल राशिद और स्टोक्स ने दूसरा रन नहीं लिया था। लिहाजा, उन्हें पांच रन दिए जाने चाहिए थे। पूर्व ऑफ स्पिनर धर्मसेना ने भी बाद में अपनी गलती मानी थी, लेकिन उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने फैसले पर कभी मलाल नहीं होगा, क्योंकि रिप्ले में चीजों को देखना और समझना आसान होता है।
क्रिकइंफो ने आईसीसी के महाप्रबंधक ज्योफ एलर्डाइस के हवाले से बताया कि गेंद के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसके बाद उन्होंने बात की और अपना निर्णय लिया। उन्होंने फैसला लेने से पहले सही प्रक्रिया का पालन किया।
IPL 2024: हम कोटला को अपने लिए किला बनाना चाहते हैं- पोंटिंग
धोनी से धोखाधड़ी के मामले में आरोपियों को समन, कोर्ट ने धोनी को भी दस्तावेज पेश करने को कहा
IPL 2024 : इम्पैक्ट प्लेयर नियम ऑलराउंडर की प्रगति को प्रभावित कर रहा है- जहीर खान
Daily Horoscope