• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद के समय को हमेशा याद रखूंगा: टी. दिलीप

I will always remember the moment after winning the T20 World Cup 2024: T. Dilip - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली । भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने बारबाडोस में भारत की 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद के समय टीम इंडिया के साथ गुजारे अपने 5 साल की अवधि का सबसे यादगार लम्हा बताया है। उन्होंने कहा कि ड्रेसिंग रूम के अंदर की भावनाओं ने खिताब से पहले के सफर का बोझ दिखा दिया। टी. दिलीप ने जियोस्टार पर कहा, "अगर मैं अपने सबसे अच्छे पल पर वापस जाऊं, तो मुझे लगता है बारबाडोस 2024, सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि उसके बाद ड्रेसिंग रूम का माहौल, कुछ सेकंड के लिए शांति। मुझे लगता है कि उस शांति में, मैं महसूस कर सकता था कि लड़कों ने उन चार सालों में कितनी मेहनत की है। मैं उस फ्रेम को हमेशा अपने दिमाग में रखूंगा।" ब्रिजटाउन में खेले गए फाइनल में सूर्यकुमार यादव का कैच भारतीय जीत की खिताबी जीत के सबसे यादगार लम्हों में से एक था। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर में डेविड मिलर का बेहतरीन और यादगार कैच पकड़कर देश को खिताब दिलाने में कभी भी न भूलने वाली भूमिका निभाई थी।
सूर्यकुमार यादव के कैच को याद करते हुए दिलीप ने बताया कि खुशी के बावजूद मैं तब यह पता करने की कोशिश कर रहा था कि कैच कानूनी तौर पर पूरा हुआ था या नहीं।
दिलीप ने सूर्यकुमार यादव के कैच के बारे में कहा, "शुरू में कुछ सेकंड के लिए, मैं चुप था और शारीरिक रूप से शांत था क्योंकि मेरा दिमाग बहुत सारा गुणा-गणित कर रहा था। मैं सोच रहा था कि सूर्या ने वह बॉल क्लीन ली थी, क्या उसके पैर बाउंड्री रोप के अंदर थे, क्या उसने गेंद को समय पर बाहर मारा था। तो, मेरा दिमाग सारे कैलकुलेशन कर रहा था। लेकिन एक बार जब यह कन्फर्म हो गया कि यह एक क्लीन कैच था, तो भावनाओं का सैलाब आ गया। लेकिन मेरे मन में यह भी था कि मैच अभी पूरा नहीं हुआ है। खेल के हिसाब से सूर्या का यह एक असाधारण कैच था।"
टी. दिलीप नवंबर 2021 में भारतीय टीम के क्षेत्ररक्षण कोच बने थे। हाल ही में उनका कार्यकाल समाप्त हुआ है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I will always remember the moment after winning the T20 World Cup 2024: T. Dilip
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: t dilip, t20 world cup 2024, t20 world cup, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved