दुबई। अपनी तूफानी पारी से गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शानदार जीत दिलाने वाले रवींद्र जडेजा ने कहा है कि वह नेट्स पर जो कर रहे थे वही मैदान पर किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जडेजा ने 11 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 31 रन बना टीम को जीत दिलाई।
मैच के बाद जडेजा ने कहा, "मैं नेट्स में गेंद को अच्छे से मार रहा था और एक बार फिर मैदान पर वही करना चाहता था। आखिरी की 12 गेंदों पर आपको ज्यादा कुछ सोचना नहीं होता है। बस गेंद को देखिए और मारिए।"
उन्होंने कहा, "मैं अपनी ताकत पर भरोसा कर रहा था। मैं जानता था कि अगर वह गेंद मेरे एरिया में डालेंगे तो मैं छक्का मार सकता हूं। आप जब अच्छा खेलते हो और अपनी टीम को जीत दिलाते हो तो आप खुश होते हो।"
कोलकाता ने चेन्नई के सामने 173 रनों का लक्ष्य रखा था। चेन्नई ने आखिरी गेंद पर जडेजा के छक्के की दम पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ 53 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेल चेन्नई की जीत में अहम योगदान दिया। (आईएएनएस)
IPL 2024 : क्या आज हाथ मिलाएंगे गंभीर और कोहली, जब पहले मिले थे तो...सोशल मीडिया में भी ट्रेंड कर रहे हैं दोनों
अंडर-13 आईलीग : मिनर्वा एकेडमी ने सुदेवा दिल्ली को 6-4 से हराकर शीर्ष पर बनाई जगह
पाकिस्तान मई में टी2O श्रृंखला के लिए 2018 के बाद पहली बार आयरलैंड का दौरा करेगा
Daily Horoscope