• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कितनी टीमें लेती हैं रणजी ट्रॉफी में हिस्सा और क्या है फॉर्मेट? जानिए कैसे होता है विजेता का फैसला

How many teams participate in the Ranji Trophy - Cricket News in Hindi

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन का आगाज रविवार (11 अक्टूबर) से होने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। आइए आपको बताते हैं रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें लेती हैं हिस्सा और किस फॉर्मेट में खेला जाता है लंबे समय तक चलने वाला भारत या यह सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट। दरअसल, रणजी ट्रॉफी में कुल 38 टीमें हिस्सा लेती हैं। 38 टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाता है। एलीट ग्रुप में कुल 32 टीमों को शामिल किया जाता है, जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमों को रखा जाता है। प्लेट ग्रुप में उन टीमों को रखा जाता है, जो आमतौर पर नई या फिर प्रदर्शन के मामले में कम अनुभवी होती हैं। रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड और सिक्किम की टीम को प्लेट ग्रुप में जगह दी गई है। प्लेट ग्रुप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम को अगले सीजन एलीट ग्रुप में प्रमोट किया जाता है। वहीं, एलीट ग्रुप में रहकर खराब प्रदर्शन करने वाली टीम को प्लेट ग्रुप में भेज दिया जाता है।
एलीट ग्रुप में मौजूद 32 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाता है। यानी एक ग्रुप में 8 टीमें होती हैं। हर टीम बाकी 7 टीमों के खिलाफ खेलती है। हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें अपने प्रदर्शन के आधार पर क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल करती हैं। क्वार्टर फाइनल में दमदार प्रदर्शन करने के बाद चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाती है। वहीं सेमीफाइनल जीतकर दो टीमें फाइनल में जगह बनाती हैं, जिनके बीच खिताबी मुकाबला खेला जाता है। पिछले सीजन जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक ने फाइनल में जगह बनाई थी, जहां जम्मू-कश्मीर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था।
रणजी ट्रॉफी में एक मैच जीतने पर कुल 6 अंक मिलते हैं। वहीं, अगर कोई टीम एक पारी या फिर 10 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रहती है, तो उस टीम को 7 अंक मिलते हैं। रणजी ट्रॉफी में मैच ड्रॉ होने पर भी नियम थोड़े अलग हैं। मैच ड्रॉ होने पर अगर एक टीम ने पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की होती है, तो उस टीम को 3 अंक दिए जाते हैं। वहीं, पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली टीम को मैच ड्रॉ होने पर एक अंक ही मिलता है। अब अगर मैच पहली पारी बिना हुए ही समाप्त हो जाता है, तो इस स्थिति में दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलता है।
रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों में अगर मैच ड्रॉ रहता है, तो इस स्थिति में पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल करने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाता है। उदाहरण के तौर पर रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन के फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल की थी। यही कारण रहा कि मैच ड्रॉ रहने के बावजूद जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-How many teams participate in the Ranji Trophy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ranji trophy, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved